फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   माध्यमिक शिक्षा को प्रभावी बनाने की जरूरत

माध्यमिक शिक्षा को प्रभावी बनाने की जरूरत

Tue, 26 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा को प्रभावी बनाने की जरूरत
कोपागंज। सहरोज स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास समिति (एस.एम.डी.सी.) के सदस्यों का राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक चंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की आवश्यकता के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का क्रियान्वयन 2009 से हो रहा है। माध्यमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन में पंचायती राज ,निगम ,अन्य अभिकरणों, जागरूक नागरिकों आदि की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर बृजेश कुमार गिरि व राजेश श्रीवास्तव ने सदस्यों को संयुक्त रूप से बताया कि सभी को एक दूसरे का दोष देने के बजाए मिलजुल कर विद्यालय के विकास के लिए काम करना चाहिए तथा उसकी समीक्षा भी करनी चाहिए। साथ ही बताया कि कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन करने से हमें अगले सत्र की विद्यालय विकास योजना बनाने में सहायता मिलती है। इस अवसर प्रधानाध्यापिका बीना पाण्डेय ,किरण राय, ग्राम प्रधान पूनम राय, प्रियंका, रुचि सिंघल, सुनीता देवी, रमाकांत राय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed