{"_id":"5978e9ad4f1c1b91598b4595","slug":"131501096365-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ्ढा में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ्ढा में डूबने से किशोर की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में एक व्यक्ति के द्वारा शौचालय बनवाने के लिए खुदवाए गए दस फुट गहरे गढ्ढे में गिरकर डूबे किशोर की मौत बुधवार को हो गई। किशोर बरेली जिले का रहने वाला था। उसका पिता यहां पहदेवाजीत गांव में अपने बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहकर फुल्की बेंचता था।
बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के सिपरी गांव का रहने वाला जय सिंह की पत्नी की मौत हो गई है। वह अपनी12 साल की बेटी और दस साल के बेटे के साथ रतनपुरा नसीराबाद कला मार्ग पर स्थित पहदेवाजीत गांव में अपने कई साथियों के साथ किराए पर रहता है। वह रोजना की भांति बुधवार को फुलकी बेंचने जिला मुख्यालय पर आया था। उधर घर रहा जय सिंह का बेटा विशाल खेलते खेलते एक व्यक्ति के मकान के पास खुदवाए गए पानी से भरे दस फुट गहरे गढ़्ढे में गिर गया। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने गढ्ढे में उतराए हुए विशाल को देखकर शोर मचाया। उसे आनन फानन गढ्ढे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना किशोर के पिता को दी गई। उसके आने पर पुलिस ने पंचनामा करने के बाद मृतक के पिता को सौंप दिया। लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।