फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नगर पालिका में बोर्ड की विशेष बैठक

नगर पालिका में बोर्ड की विशेष बैठक

Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड की विशेष बैठक
मऊ। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को बोर्ड की विशेष बैठक हुई। पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने बोर्ड के समक्ष नगर के समुचित विकास से संबंधित 100 बिंदुओं पर आधारित प्रस्ताव पेश किया। 20 करोड़ रुपये से अधिक के इन प्रस्तावों में निर्माण, सफाई, पथ-प्रकाश, पेयजल, रिटेनिंग वाल, नाली, सोलिंग, मिट्टी भराई और खड़ंजा, पटिया, नाला निर्माण, नाला रेजिंग, स्लैब, आयरन जाली, रास्ता की व्यवस्था में सुधार, इण्टरलाकिंग, सड़क सुधार जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

सितंबर या अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव संभव नहीं दिख रहा। ऐसी परिस्थितियों में बोर्ड की यह बैठक अत्यन्त महत्वपूर्ण रही।सभासदों ने इस बात पर जोर दिया कि छूटे हुए मकानों पर कर लगाने की प्रक्रिया को तेज की जाए । 5000 से अधिक मकानों पर अब तक टैक्स नहीं लग पाया है। जिससे नगर पालिका की आय में होने वाली कमी का दायित्व अधिशासी अधिकारी और कर अधीक्षक पर निर्धारित किया जाना चाहिये। अन्त में अधिशासी अधिकारी व कर अधीक्षक के आश्वासन के बाद ही बैठक सुचारू रूप से चल पायी। बैठक में मुख्य रूप से मुहल्ला छित्तन पुरा चित्तू तालाब, बाज की मस्जिद, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, डोमनपुरा तेलियाना, हकीकतपुर, भटकुँवापट्टी दया राय, अहमद नगर एवं बुलाकीपुरा मुहल्लों में नलकूप लगाने, जनरल सर्वे द्वारा छूटे हुये मकानों पर कर लगाये जाने की प्रक्रिया की समीक्षा, भेलीबाजार रोड, स्वदेशी काटन मिल रोड, सेल्टेक्स रोड, जिला पंचायत रोड, खड़हरा रोड, बरपुर रोड, मिर्जाहादीपुरा सदर चैक रोड, डीसीएसके रोड को हाट मिक्स प्लांट से बनाये जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया। ढेकुलिया घाट से बख्तावरगंज तक मिर्जाहादीपुरा चौक से चिरैयाकोट रोड नगर पालिका सीमा तक, इस्लामपुरा से बाजकी मस्जिद होते हुये सदर चैक तक, फातिमा तिराहे से बस्ती तक, एनएच 29 कन्धेरी मोड़ से कन्धेरी तक अण्डरग्राउण्ड केबिल डालकर नये पोल में सोडियम लाइट लगाये जाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। बैठक में इन प्रस्तावों के अतिरिक्त नाला, नाली और इण्टरलाकिंग, खड़िंजा के 150 से अधिक प्रस्ताव भी पारित किये गये। 20 स्थानों पर जल निकासी के लिये बड़े नालों के निर्माण का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed