{"_id":"6a5d27549a72b163860334b6","slug":"13-school-vehicles-inspected-one-had-a-broken-window-and-two-lacked-fire-extinguishers-mau-news-c-295-1-mau1002-148872-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 13 स्कूली वाहनों की जांच, एक का टूटा था शीशा, दो में नहीं थे अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 13 स्कूली वाहनों की जांच, एक का टूटा था शीशा, दो में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में चेकिंग करते एआरटीओ सुहेल अहमद ।स्रोत- स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनफिट स्कूली वाहनों से हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देश पर एआरटीओ सुहेल अहमद ने रविवार को छुट्टी के दिन भी 13 स्कूलों के वाहनों की फिटनेस की जांच कराई। एक बस का किनारे का शीशा टूटा था, दो में अग्निशमन यंत्र नहीं थे।
जिले में अब 256 स्कूली वाहनों का परमिट समाप्त हो गया है। 122 वाहनों का फिटनेस बीते कई माह पहले ही फेल हो गया है। नोटिस भेजने के बाद भी स्कूल संचालक फिटनेस नहीं बनवा रहे थे।
एआरटीओ सुहेल अहमद ने टीम के साथ बीते एक जुलाई से यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी। कहा कि
सड़क पर चल रहे अब तक 200 से अधिक ऐसे वाहनों का चालान किया गया है और 60 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है। इसके बावजूद स्कूल संचालक परमिट और फिटनेस बनवाने में सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि कार्यालय में रविवार को छुट्टी के दिन स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
तीन वाहनों के फिटनेस फेल थे, जिनका शुल्क रसीद काटकर फिटनेस कराया गया।