फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 out of 147 cases were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas.

Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 147 में से 13 मामलों का निस्तारण

Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
13 out of 147 cases were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas.
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनते जिला अधिकारी प्रवीण  मिश्रा और एसपी 
मुहम्मदाबाद गोहना। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले भर में कुल 147 मामले आए इसमें से 13 का निस्तारण किया गया। डीएम प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में मोहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में हुआ।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 74 आवेदकों ने शिकायती पत्र दिए। इसमें आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। चार मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गईं। जहनियापुर गांव निवासी पेशकार चौहान ने अपनी जमीन पर विरोधियों की दखलांदाजी कर निर्माण रोकने के संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को पैमाइश कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में रुक्कमपुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मंडहा ग्राम पंचायत के प्रधान ने गांव के सार्वजनिक रास्ते को अवरोध करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। अधिकांश शिकायतें राजस्व, पैमाइश, अवैध कब्जा आदि के संबंध में की गई।

पुलिस से संबंधित कुल आठ शिकायतें मिली। एसपी इलामारनजी ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित थाना प्रभारी को समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक लेखपाल, खंड विकास विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed