फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 houses got submerged in the river due to erosion in just ten days

Mau News: कटान से दस दिनों में ही 13 घर नदी में समाए

Wed, 17 Sep 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
13 houses got submerged in the river due to erosion in just ten days
मधुबन तहसील के बिंद टोलिया के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बिंदटोलिया नई बस्ती गांव में सरयू नदी का कटान जारी है, 10 दिनों में कटान से 13 घर और 200 बीघा खेत नदी में विलीन हो गए हैं। कटान से बिंदटोलिया नई बस्ती गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों को न तो जमीन मिली और न ही मुआवजा मिल सका है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौन हैं। 10 दिन मेें घनश्याम, नंदू, राधेश्याम, रामदुलारे, सोनू, टुनटुन, रामशब्द, रामछबीला, शंकर दयाल, रामू, अर्जुन सहित 13 लोगों के मकान नदी मेें विलीन हो गए हैं। गांव का अस्तित्व ही मिट गया है।
विज्ञापन

अब तक 200 बीघा कृषि उपयोगी जमीन भी विलीन हो गई है। किसानों के भूमिहीन होने की चिंता सता रही है। सिंचाई विभाग की तरफ से कटान रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान पीड़ित प्रशासन की तरफ से बनाए गए बाढ़ शरणालय मेंं शरण लिए हुए हैं। कटान पीड़ितों ने बताया कि मेहनत की कमाई से बना घर नदी में विलीन गया है। अब खेत भी नदी में समा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से खेत और घर का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
भूमिहीन होने के बाद अभी तक न तो सिंचाई विभाग और न ही प्रशासनिक टीम सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई है।
मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed