{"_id":"65b699bbcde8b2ef52072672","slug":"13-government-secondary-schools-will-be-beautified-through-project-alankar-scheme-mau-news-c-295-1-svns1028-108160-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
मऊ। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से जिले के 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की हालत सुधारी जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि कार्य कराए जाएंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का सुंदरीकरण होने से पठन-पाठन का माहौल बनेगा। शासन ने चार करोड़ 65 लाख 67 हजार पांच सौ का बजट जारी किया है।
जिले में 16 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। विद्यालयों में सुविधाएं न होने से छात्र छात्राओं और शिक्षकों के समक्ष जहां दिक्कतें खड़ी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नदवल, राजकीय बालिका इंटर कालेज कटिहारी, राजकीय उमा विद्यालय बेला कसैला, राजकीय उमा विद्यालय मुजार बुजुर्ग, राजकीय उमा विद्यालय बहरामपुर, राजकीय उमावि सुल्तानीपुर, राजकीय उमा विद्यालय सुतरही सहित 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का सुंदरीकरण कराने के लिए शासन ने चार करोड़ 65 लाख 67 हजार 500 का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
इसके तहत, माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल का मैदान, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टॉफ कक्ष, बालक और बालिका का शौचालय, चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था, साइकिल स्टैंड आदि का निर्माण कराया जाएगा।
वर्जन
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 13 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन के अनुरूप सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। - सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, माध्यमिक शिक्षा अभियान