फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13.41 million of loans in the name of swindle

लोन देने के नाम पर 13.41 लाख की ठगी

Mon, 29 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 29 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
13.41 million of loans in the name of swindle
rupee shimla
घोसी कोतवाली पुलिस ने रामानंद पुत्र खेदन यादव निवासी मुस्करा की तहरीर पर नोएडा निवासी राजीव अग्रवाल सहित 7 लोगों के विरुद्ध 13 लाख 41 हजार रुपये की जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार रामानंद यादव के मोबाइल पर फोन आया कि मैं एस पी इंश्योरेंश कंपनी नोएडा से बोल हूं।


आप को होम लोन लेना है तो हमारी कंपनी बिना गारंटी और ब्याज के कैश के बदले लोन देती है। उनके झांसे में आकर रामानंद ने 10 लाख लोन लेने की इच्छा जताई। कंपनी की ओर से कहा गया कि अधिक लोन लेना हो तो एक बार में ही अधिक लोन ले लें, क्यों की बाद में यह नहीं बढे़गा।
विज्ञापन



इस पर रामानन्द ने 15 लाख लोन की बात कही। इस पर कंपनी के लोगों ने फिक्स में ज्यादा ब्याज और बिना ब्याज के लोन  की बात बताकर उसे झांसे में लिया तथा एक खाते का नंबर देकर पहले 3 लाख  तथा कई बार में कुल 13 लाख 41 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार बात करने पर भी पीड़ित को लोन की राशि नहीं मिली तो वह नोएडा जा पहुंचा। वहां जाने पर पता चला कि कंपनी फर्जी है। निजी प्रयासों से कंपनी और फोन करने वालों के बारे में पता लगाने के बाद पीड़ित ने कंपनी के राजीव अग्रवाल, प्रियंका  बजाज, किरण मिश्रा, सुदर्शन, सोनिया और बृजेश के विरुद्ध अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed