फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1238 will be elected unopposed

1238 निर्विरोध चुने जाएंगे

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
1238 will be elected unopposed
पंचायत उप चुनाव में रिक्त पदों पर रविवार को सभी ब्लाकों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम पंचायत सदस्य पदों में कुल खाली 1345 पदों पर 1365 ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में 1238 का निर्विरोध चुना जाना तय है। केवल 63 पदों पर ही मतदान होगा। इसके बाद भी जिले में 44 पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन



जिले में हाल में हुए पंचायत चुनाव में कुल 684 ग्राम पंचायतों में 1345 पद ग्राम पंचायत सदस्य पदों का रिक्त था। इन रिक्त पदों के चलते अधिकांश गांवों में समितियों के गठन का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन पदों पर उप चुनाव में मतदान के लिए 21 फरवरी को तिथि नियति की है।
विज्ञापन



रविवार को इन खाली पदों पर सभी ब्लाकों में  एआरओ की उपस्थिति में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें रानीपुर ब्लाक में 222 खाली पदों पर 229 ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 210 पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चुनाव होना निश्चित है जब कि नौ पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा ब्लाक में तीन पद अभी भी रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 घोसी ब्लाक में कुल रिक्त 150 पदों पर 167 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें 133 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 17 पदों पर चुनाव होना है। दोहरीघाट ब्लाक में 142 रिक्त पदों पर 131 का निर्विरोध चुनाव तय हैं। 11 पदों पर यहां चुनाव होना है। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 106 पदों पर 107 ने नामांकन दाखिल किया।


 इसमें 101 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष तीन पदों पर चुनाव होना है। कोपागंज ब्लाक में 144 रिक्त पदों पर 145 ने नामांकन किया। इसमें 144 का निर्विरोध चुना जाना तय है। एक पद पर चुनाव होना है। परदहां ब्लाक में 122 रिक्त पदों पर 122 ने नामांकन किया।


सभी का निर्विरोध चुना जाना निश्चित है। रतनपुरा ब्लाक में 109 रिक्त पदों पर 118 ने नामांकन किया। इसमें 100 का निर्विरोध चुना जाना तय है। नौ पदों पर चुनाव होना है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के 178 रिक्त पदों पर 192 ने नामांकन दाखिल किया। इसमें 164 का निर्विरोध चुना जाना तय है।


 14 पदों पर मतदान होना है। बड़रांव ब्लाक में रिक्त 172 पदों पर 154 ने नामांकन किया। इसमें 134 प्रत्याशिययों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 10 पदों पर मतदान होगा।

 

यहां 28 पद अभी भी रिक्त रहेंगे। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि मतदान की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कुल 63 पदों पर 21 फरवरी को मतदान एवं 23 फरवरी को मतगणना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed