फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में जनपद अव्वल

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में जनपद अव्वल

Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में जनपद अव्वल
मऊ। लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान में जनपद पांचवीं बार प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। पहली अक्टूबर 2018 से पहली मई 2019 के बीच पोर्टल पर कुल 17 हजार 655 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष जिले में 16815 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। अभी केवल 840 मामले लंबित हैं लेकिन यह अभी समय सीमा के अंदर हैं। प्रदेश की रैंकिंग में जिले को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। आईजीआरएस पोर्टल के तकनीकी अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में मुख्यमंत्री संदर्भ में 371 के सापेक्ष 364, जिलाधिकारी संदर्भ में 7828 के सापेक्ष 7348, पुलिस अधीक्षक संदर्भ में 2465 के सापेक्ष 2306, संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ में 3747 के सापेक्ष 3697, भारत सरकार संदर्भ में 473 के सापेक्ष 379 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाकी बचे मामले समय सीमा के अन्दर निस्तारित करने की प्रक्रिया चल रही है। पहली मई 2019 तक 17655 मामलों को निस्तारित करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed