फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पांच शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार

पांच शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार

Wed, 17 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पांच शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय उत्कृष्ट  अध्यापक पुरस्कार
बेसिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में साक्षात्कार वीडियोज के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश से 90 शिक्षकों को उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। चयनित सूची में जिले के सर्वाधिक पांच शिक्षक भी शामिल हैं। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं उन्हें बधाई मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चयनित शिक्षकों में राम विलास रामविलास भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली घोसी, अंजनी कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय कइयां रतनपुरा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पूर्व माध्यमिक विद्यालय झझवा कोपागंज, सुनीत कुमार यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुसुवा रानीपुर, धर्मराज चौहान प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव रानीपुर हैं। राम विलास भारती ने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए भौतिक संसाधनों में सुधार किया है। प्राथमिक विद्यालय कइयां के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के भौतिक परविेश को सुधारने के साथ - साथ शैक्षिक परिवेश को सुधारने का कार्य किया गया है। यहां के बच्चे विभिन्न मंचों पर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव द्वारा योगा आदि व स्मार्ट क्लास द्वारा रुचिकर शिक्षा दी जा रही है। सुनीत कुमार यादव द्वारा स्मार्ट क्लास संचालन में विशेष महारत हासिल है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसुवा विद्यालय के शिक्षक सुनीत श्रीवास्तव द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है । इंग्लिश मॉडल प्राइमरी स्कूल के शिक्षक धर्मराज चौहान द्वारा विद्यालय को आदर्श रूप में विकसित किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed