फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एनजीआरएस, डायल 1950 ने शुरू किया काम

एनजीआरएस, डायल 1950 ने शुरू किया काम

Sat, 13 Apr 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
एनजीआरएस, डायल 1950 ने शुरू किया काम
लोक सभा चुनाव में मतदाओं और प्रत्याशियों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिले में बरवक्त दो शिकायती केंद्रों का स्थापना किया जा चुका है। इसमें एनजीआरएस ( नेशनल ग्रेवेंस रि एडिशनल सिस्टम) तो दूसरा डायल 1950 है। आचार संहिता लागू होने के साथ कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित हुए दोनों शिकायती केंद्रों पर प्रति दिन 20 से 30 निर्वाचन से संबंधी शिकायतें दर्ज कर उनको निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दर्ज शिकायतों में अधिकांश वोटर लिस्ट और वोटर आईडी कार्ड या फिर मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण प्रकाशित नाम के बाबत है। इसमें एनजीआरएस पर ऑन लाइन शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। इस पर आने वाली शिकायतों को अधिकतम 14 दिन तथा गंभीर शिकायतों को अधिकतम तीन दिन के अंदर निस्तारित करने का नियम आयोग ने तय किया है। डायल 1950 पर मतदाता सीधे फोन करके अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकता है। इस फोन को अटेंड करने वाला व्यक्ति तत्काल संबंधित बीएलओ या फिर विभाग को शिकायत स्थानांतरित करता है। इस पर आने वाली शिकायतों को निस्तारित करने की समय सीमा तीन दिन निर्धारित किया गया है। फोन करने वाले का नंबर वहां लगे आईडी पर प्रकाशित हो जाता है। जिसके जरिए शिकायत निस्तारित होने पर काल करने वाले को सूचित किया जाता है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि अब तक दोनों शिकायत केंद्रों पर 1281 शिकायतें दर्ज कराई गई है। इसमें एनजीआरएस पर 546 शिकायतें प्राप्त हुई है, डायल 1950 पर 735 शिकायतें दर्ज हुई है। एनजीआरएस पर दर्ज शिकायतों में से तीन का निस्तारण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed