फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्वांचल राज्य के गठन पर दिया जोर

पूर्वांचल राज्य के गठन पर दिया जोर

Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य के गठन पर दिया जोर
प्राचीन भारतीय समाज पार्टी की बैठक बुधवार को क्षेत्र के ठैचा चट्टी पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचीन भासपा के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण नागवंशी ने पूर्वांचल राज्य के गठन की वकालत करते हुए कहा कि बगैर पूर्वांचल राज्य बने राजभर समाज का विकास संभव नहीं है। सपा कांग्रेस बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सुभासपा राजभरों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है।कहा कि राजभर समाज का नेता भारतीय समाज पार्टी में रहकर राजभर समाज को धोखा में डाल रहे हैं। राजभर संगठन के नाम पर एकत्रित कर अपने परिवारवाद को मालामाल बनाने की रणनीति बना रहे हैं। शिक्षित बुद्धिजीवी राजभर समाज के लोग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से हट रहे हैं।प्राचीन भारतीय समाज पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। राजभर समाज के साथ बुधुवा तथा चतुरिया समाज के लोग भी जुड़ रहे हैं। आने वाले आगामी लोक सभा चुनाव में राजभर समाज प्राचीन भासपा के साथ होंगे।जिलाध्यक्ष दशरथ राजभर ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में प्राचीन भासपा आई है तब से सुभासपा को छोड़कर प्राचीन भासपा के साथ लोग जुड़े हैं। बैठक में महेंदरकुमार, मीरा साहनी, नागेश सिंह, राधेश्याम मद्धेशिया, अनिता राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed