फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आतंकवाद का पुतला फूंका

आतंकवाद का पुतला फूंका

Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला फूंका
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर के बाल निकेतन तिराहा पर भाकपा तथा वामपंथी दलों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते हुए ऐसे आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रौजा स्थित भाकपा कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाल निकेतन तिराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर इम्तेयाज अहमद ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद आतंकवादी घटनाओं में इजाफा हुआ है। कहा कि आतंकवाद का हल निकालने के बजाय भाजपा सरकार राजनीति कर रही हैं। भाकपा ने केंद्र सरकार से इस घटना के जिम्मेदार आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर इम्यिाज अहमद डाट काम, रामसोच यादव, रामअवतार सिंह, विरेंद्र कुमार, विनोद कुमार राय, हिसामुद्दीन, अनीस अहमद खॉन, अनिरूद्ध पांडेय, जयराम यादव, फखरे आलम, रामकुमार भारती, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed