फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
रतनपुरा। ब्लॉक मुख्यालय भवन के सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक रतनपुरा ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष नरसिंह सिंह की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन सप्ताहभर में छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार ग्राम प्रधान को नहीं छोड़ता है और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कोपागंज ब्लाक के मठ मोहम्मदपुर गांव के प्रधान फर्जी तरीके से चौकी प्रभारी ने छेड़खानी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। प्रधान संघ पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करता है। बैठक में प्रधान संघ के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय और जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि अगर प्रशासन एक सप्ताह के अंदर मठ मोहम्मदपुर के चौकी प्रभारी के विरूद्घ कार्रवाई नहीं किया या फिर प्रधान पर लगाए गए फर्जी छेड़खानी के मामले को वापस नहीं लिया गया तो 20 फरवरी को प्रधान संघ जिला मुख्यालय पहुंचकर सरायलखंसी थाने का घेराव करेंगे। इस दौरान धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विनोद कुमार मौर्य, मुन्ना सिंह, मुन्ना यादव, राम सिंह ,रामाश्रम मौर्य, दुर्ग विजय यादव, सुनील कुमार, अमरनाथ यादव, हिसामुद्दीन, सुभाष सिंह, पूनम सिंह, सविता देवी, मल्लिका सिंह, चंद्र अजीत राजभर, पुरुषोत्तम प्रजापति, किन्नू राजभर, सुरेंद्र यादव, रामप्रवेश कन्नौजिया, आशा राम यादव, सुनील कुमार सिंह, पवन कुमार, रामसरीख राजभर सहितअन्य लोग मौजूद रहें। बैठक का संचालन डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed