{"_id":"5c0e9742bdec224179149212","slug":"121544460098-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संसद ने विजेताओं और और अभिभावकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संसद ने विजेताओं और और अभिभावकों को किया सम्मानित
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों तथा उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह बाल संसद व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता तथा पहसा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि मोलनापुर के प्रधान पवन सिंह रहे।
विनोद सिंह ने कहा कि मंडल विजेता यह बच्चे और उनके शिक्षक क्षेत्र के गौरव हैं। ग्राम प्रधान पवन सिंह ने कहा कि खेल, योगा, पीटी आदि से पढ़ाई बाधित नहीं होती बल्कि बच्चों में क्षमता का विकास होता है। अध्यक्षता करते हुए समन्वयक सच्चिदानंद यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन बाल संसद की सांस्कृतिक मंत्री काजल तथा अंकिता ने किया। बाल संसद व प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा बालकों व उनके माता-पिता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बीईओ डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी, सतीश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार राय ,अनिल कुमार गुप्त, ज्ञानचन्द कन्नौजिया, शाहनवाद खां ने टीम को बधाई दिया। प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार, संगीता खरवार, अंजलि वर्मा, नंदिनी ,छविनाथ, हरिमंगल, रामविलास ,सुखदेव, शारदा, एकमी, अमित प्रदीप,सरिता चंदन आदि शामिल रहे।