फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैबिनेट मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

कैबिनेट मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Sun, 09 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी शिव मंदिर पर शनिवार देर शाम कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। मंत्री ने चौपाल में सरकार के जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में ही हर तबके के लोगों के हितों की सुरक्षा संभव है। इस सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पायी गई तो अधिकारी नपेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता हकीकत समझ रही है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। चौपाल में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, भरत भैया, अभिषेक सिंह, राधेश्याम सिंह, शिवप्रकाश उपाध्यक्ष, मनोज चतुर्वेदी आदि ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आलोक मल्ल, बबलू ठठेरा और हंसराज शर्मा आदि रहे। इसी क्रम में रविवार को दोपहर एक बजे नन्दौर के पास बस्ती में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed