फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sun, 21 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों का प्रदर्शन
कोपागंज(मऊ)। क्षेत्र के इंदारा राजवाहा में दोहरीघाट पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज24 गांवों के सैकड़ों किसानों ने रविवार को भरथिया कादीपुर स्थित हेड पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का जल्द निस्तारण किए जाने का भरोसा दिलाया जब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक में स्थित इंदारा राजवाहा का पानी दोहरीघाट पंप कैनाल से बंद कर गैर जनपद बलिया को विभाग द्वारा दिया जा रहा हैं । इस स्थिति में क्षेत्र के लगभग दो दर्जन के सैकड़ों किसानों ने पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल को लेकर परेशान हैं । शिकायत के बाद भी पानी न छोड़े जाने से नाराज क्षेत्र के भरथियाकादीपुर, लिलारी, भेलाबांध, सेंदुराईच, फिरोजपुर, कनियारीपुर, हसनपुर , लेरो, कसारा, केवलापुर ,इंदारा, पारा मुबारकपुर, अल्लीपुर, भदसा, जयरामगढ़ , मूंगमास, रईसा आदि गांवों के किसानों ने हेड पर खड़े हो प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान की फसल फूटने के कगार पर है। विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिलीभगत से इंदारा राजवाहा का पानी बंद कर दिया गया है। दोहरीघाट स्थित पंप कैनाल में तैनात कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से अपने जनपद में पानी न छोड़ गैर जनपद में दिया जा रहा है। किसानों ने चेताया कि अगर नहर में विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी पर सहायक अभियंता सिंचाई अशोक कुमार सिंह ने फोन कर किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी 22 अक्तूबर को शाम तक पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ा जाएगा तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार गोयल, ग्राम प्रधान राजेश यादव, राम अवतार, रामअवध, श्रीकांत पांडेय, हरिहर, सत्येंद्र, सिप्पू सिंह, संतोष, सीताराम, महेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र, रमाशंकर, रमायन, दीनानाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed