{"_id":"5b8438e442c7924651654fb7","slug":"121535391972-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ जिले में 25 सितंबर से शुरू होगी। प्रथम चरण में 105772 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। जबकि छूटे हुए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। योजना में 1,354 पैकेज हैं। इसमें सभी गंभीर बीमारियां कवर होंगी। जिले के पांच सरकारी तथा 15 निजी अस्पतालों का चयन किया जा रहा है।
वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर योजना में प्रथम चरण में शहरी 33681 के सापेक्ष 30253 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। जबकि ग्रामीण में 77893 के सापेक्ष 75519 लाभार्थियों का चयन हुआ है। परिवार में सदस्यों की संख्या की सीमा तय नहीं है। हर उम्र के सदस्य को लाभ मिलेगा। हर परिवार को इलाज के लिए सालाना पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। योजना में 1,354 पैकेज हैं। लगभग सभी गंभीर बीमारियां इसमें कवर की जाएंगी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्च और डिस्चार्ज होने के बाद के खर्च भी योजना में शामिल हैं। बीमा कराने के पहले दिन से सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने-जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग थे, जिनका बीपीएल सूची में नाम नहीं था। लिहाजा उन्हें लाभ नहीं मिल सकता था। कच्चे मकान में रहने के अलावा जिस परिवार में 19 से 45 वर्ष के बीच कोई कमाने वाला नहीं है। साथ ही रिक्शा चालकों को भी योजना में शामिल किया जाना है। वहीं, कैशलेस राज्य कर्मचारी योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों का भी कार्ड बनाया जाना है। इसके तहत कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में जाकर सिर्फ कार्ड देना होगा। पहले कर्मचारी को खुद ही इलाज का खर्चा उठाना पड़ता था। उसके बाद बिल विभाग में जमा करना पड़ता था। तब जाकर भुगतान होता था। लेकिन अब इसे कैशलेस कर दिया गया है। योजना के तहत जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी कोपागंज, सीएचसी घोसी, सीएचसी मुहम्मदाबादगोहना, शारदा नारायन हास्पिटल, प्रकाश हास्पिटल, राहुल नर्सिंग होम सहित 20 अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर मेें है।
विज्ञापन
सीएमओ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को लागू होने वाली आयुष्मान भारत योजना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छूटे हुए लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।