{"_id":"5b6890e34f1c1b6a1c8b49f7","slug":"121533579491-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हर बूथ पर लगाएगी 11 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हर बूथ पर लगाएगी 11 पौधे
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भाजपा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहद रूप से जिले में पौधरोपण करेगी। पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का जिम्मा भी पार्टी कार्यकर्ता संभालेंगे। इसके लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने प्रत्येक बूथ प्रभारी को जिम्मेदारी तय कर दी है। पौधरोपण कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को जनपद का संयोजक बनाया है। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने बताया कि वर्तमान समय मे ग्लोबल वार्मिंग तथा बढ़ते हुए प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने तय किया है कि हम आगे बढ़कर इस गुरुतर कार्य में सहयोग करेंगे तथा जनमानस के बीच एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे । इससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता 11 पौधों का रोपण करेंगे। कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता हर एक पौधे को गोद लेंगे तथा उसके संरक्षण का उत्तरदायित्व लेंगे।
विज्ञापन