{"_id":"5b65f4bc4f1c1b07788b7abc","slug":"121533408444-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आदेश को निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आदेश को निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संघ की बैठक शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। जिसमें 30 जून को जारी जिलाधिकारी के आदेश को वापस लेने की मांग किया। साथ ही इस संबंध में एक सूत्री मांग का ज्ञापन बीडीओ का सौंपा गया।
बीडीओ हरीवंश प्रसाद को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने नए आदेश का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने की मांग की है। प्रधानों की मांग हैं कि हॉल में जारी नियम के तहत अब राज्य वित्त एवं 14वां वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि को स्वीकृत आईडी को खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रमाणित करने के बाद ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत चेक का भुगतान करने का आदेश शाखा प्रबंधकों को भेजा जाएगा। जोकि पूरी से न्यायसंगत नही है। जिलाध्यक्ष प्रधान संघ विवेकानंद यादव ने कहा कि यह आदेश ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न करने वाला है और ऐसे आदेश से जनहित के कार्य प्रभावित होंगे। यह आदेश से विकास कार्य बाधित होने के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव ने कहा कि ऐसे आदेश का सभी ग्राम प्रधान विरोध करते हुए तत्काल वापस करने की मांग करते हैं यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन भी किया जायेगा । ज्ञापन देने वालों में कन्हैया चौहान, दीपचंद , राजाराम, रामविजय ,संजय, सुनील, योगेंद्र, रामनगीना यादव, विजयप्रताप, अमरनाथ ,नफीस, वशी अहमद, उदयराज सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।