{"_id":"5b367c9e4f1c1bb26e8baa06","slug":"121530297502-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पर चोरी से बिजली खर्च करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पर चोरी से बिजली खर्च करने का केस
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदारा । बिजली बिल की बकाया राशि को वसूली और बिजली चोरी रोकने के उदेश्य से बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को इंदारा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने आठ लोगों द्वारा बिना कनेेक्शन के बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर टीम ने कोपागंज थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बिजली चेकिंग के चलते बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीओ भानूप्रताप के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने इंदारा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान 35 उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग की। जहां 8 उपभोक्ताओं द्वारा लोड ज्यादा होने के बाद भी कम लोड पर बिजली का प्रयोग करने पर लोड बढ़ाने की कार्यवाही की। जबकि बिना बिजली कनेक्शन लिए 8 लोगों द्वारा बिजली का प्रयोग करने पर कोपागंज थाने में मामला दर्ज कराया। टीम ने चेकिंग अभियान में बकाया राशि का भुगतान न करने पर 14 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ 2 लाख 65 हजार का राजस्व वसूल किया। अभियान में जेई जमुना प्रसाद, राजकुमार यादव, रामशिष्य, अशोक कुमार, असलम, अशोक मौर्या, जूबैर सहित दूसरे कर्मी मौजूद रहे।