फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नदवासराय- मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर

नदवासराय- मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर

Thu, 28 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नदवासराय- मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर
घोसी। तहसील क्षेत्र के नदवासराय- मुहम्मदाबाद गोहन मार्ग बीते कई सालों से मरम्मत न कराए जाने से बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुकें हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बताते चले कि नदवासराय- मुहम्मदाबाद मार्ग लोक निर्माण विभाग की तरफ से दो दशक पहले निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के कई साल बीतने के बाद भी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से सड़क जगह जगह से न केवल क्षतिग्रस्त हो चुकी है, बल्कि सड़क पर जगह जगह गहरे गढ़डे बन गए हैं। पिछले दो दिनों से हल्की बारिश के चलते सड़क बने में गढ़ढे में पानी भरने के चलते गढ़ढों का सही अंदाजा न मिलने के चलते मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है। इस संबंध में सियाबस्ती गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह और हमीदपुर निवासी अख्तर खान का कहना है कि यह सड़क काफी दिनों से गड्ढे का रूप ले चुकी है । जिससे रात तो रात दिन में भी लोग गिर कर चुटहिल हो जा रहे हैं । जबकि मिस्रौली के पवारु चौहान और ग्राम प्रधान अताउल्लाह खान ने कहा कि इस सड़क के बदहाल होने से लोग इस रास्ते से आने जाने से कतराने लगे हैं। शीघ्र ही मार्ग का मरम्मत कार्य न होने के चलते मजबूरन लोगों को जनआंदोलन करने को मजबूर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed