फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार सूत्रीय मांगों को 12वें दिन भी डाककर्मियों का जारी रहा प्रदर्शन

चार सूत्रीय मांगों को 12वें दिन भी डाककर्मियों का जारी रहा प्रदर्शन

Sat, 02 Jun 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
चार सूत्रीय मांगों को 12वें दिन भी डाककर्मियों का जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन

मऊ। देश भर के ग्रामीण डाकघरों में अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व की अपील पर जिले में सर्किल में ज्यादातर ग्रामीण डाक कर्मी हड़ताल पर हैं। शनिवार को हड़ताल के 12वें दिन भी जिले के सभी डाकघरों पर डाककर्मी हड़ताल पर डटे रहे। डाककर्मी ने उन्होंने चेतावनी देते हुए शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इधर एक सप्ताह से ज्यादा समय से डाक कर्मियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं चरमरा गई हैं।

घोसी संवाददाता के अनुसार डाक सेवकों ने सातवां वेतनमान, पेंशन लागू करने और डाक सेवकों के विभागीयकरण की मांगों को लेकर डाक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। वक्ताओं ने कहा कि डाक विभाग ग्रामीण डाक कर्मियों का जमकर शोषण कर रहा है। नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि हैरत की बात तो यह कि अफसरों का पद कोई खाली नहीं होता, लेकिन स्टाफ की कमी की किसी को चिंता नहीं। कर्मचारी लंबे समय से कमलेश चंद्रन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने, पेंशन लागू करने तथा ग्रामीण डाकसेवकों का विभागीयकरण किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक मोड़ स्थित डाकघर में डाककर्मियों का आंदोलन 12वें दिन जारी रहा। गुलेरिया के मुताबिक इस वक्त 2 करोड़ के बिल पेंडिंग हैं, लेकिन विभाग के आला अफसरों को इस की चिंता नहीं है। डाककर्मी पंकज उपाध्याय जीडीएस ने कहा कि कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट नवंबर 2016 को सौंपी जा चुकी है। लेकिन रिपोर्ट को लागू ही नहीं किया गया। इस अवसर पर मंगरोशन यादव, जय प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार, संजय पांडेय, उदयभान सिंह, राम नक्षत्र चौहान, रामकरण यादव, शिवकुमार चौरसिया, अनिल सिंह, कुतुब्बुद्दीन, गोविन्द आदि मौजूद रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों का धरना शनिवार को जारी रहा। दुबारी संवाददाता के अनुसार डाकघर पर अभिमन्यु पांडेय, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, सुबाष यादव, दिग्विजय यादव, सत्यावती श्रीवास्तव, सविता यादव, खीरू पाल आदि डाकक र्मी हड़ताल पर रहे। इसी तरह अमिला, रतनपुरा, नदवासराय, कोपागंज सहित दूसरे क्षेत्रों में उपडाक घर पर डाककर्मी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed