{"_id":"5b0307ce4f1c1be8408b6c53","slug":"121526925262-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई विभाग के एई ने किया कटान स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई विभाग के एई ने किया कटान स्थल का निरीक्षण
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। सिचाई विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह ने सोमवार को मधुबन तहसील क्षेत्र में कटान क्षेत्र रसूलपुर मोर्चा, सूरजपुर में कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के लोगोें से जानकारी हासिल की और अधिकारियों से वार्ता की।
गतवर्ष अक्टूबर माह में रसूलपुर मोर्चा तथा सूरजपुर के तटवर्ती इलाकों में घाघरा ने कहर बरपाया था। कटान समस्या से निजात दिलाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से 2420.60 लाख का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया है, लेकिन बजट के अभाव में मामला ठंडे बस्ते में है। इसी क्रम मे सोमवार को सिचाई विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह ने दोहरीघाट, बीबीपुर, रसूलपुर मोर्चा, सूरजपुर में कटान स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी के आने की खबर मिलते ही कटानपीड़ित भी आ धमके। कटान पीड़ित रामध्यान यादव, छोटेलाल , मुसाफिर, रामनगीना यादव, पृथ्वी यादव, हीरा बिहारी, जगधारी यादव, रमाशंकर, श्यामदेव ने कटान से बचाव के लिए गुहार लगाई। सहायक अभियंता ने बालू से भरी बोरी रखने के लिए अवर अभियंता प्रदीप कुमार को निर्देश दिया। वहीं रोशनपुर बंधे से हाहानाला रिग बांध तक पाट होल रेन कट व सीपेज स्थल का भी निरीक्षण सहायक अभियंता द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष दोहरीघाट पंकज तिवारी, जिला मंत्री अजय राय, सपा सचिव वृजेश राय, जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव, ग्राम प्रधान सावित्री राय, भागवत राय, लालजी, छोटेलाल, ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय आदि शामिल रहे।