{"_id":"5acbaa9a4f1c1b496b8b4a55","slug":"121523296922-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक मूल्य पर बेची जा रही शराब ,शराबियो ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक मूल्य पर बेची जा रही शराब ,शराबियो ने काटा बवाल
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमिला। कस्बे के बाजार के पूरब चौक स्थित देशी शराब की दुकान पर रविवार की शाम करीब सात बजे दुकान के सेल्समैन द्वारा ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर शराब बेचे जाने पर शराबियों ने दुकान पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान शराबियों ने दुकान के बाहर 20 मिनट तक दुकानदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध बढ़ते देख सेल्समैन दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। सेल्समैन के जाने के कुछ देर बाद नाराज शराबी भी शांत होकर अपने घर लौट गए।
रविवार को देशी शराब के दुकान के काउंटर पर शाम 6 बजे के रोजमर्रा पीने वाले शराब लेने पहुंचे । वहां दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने ग्राहक को लैला ब्रांड की शराब देने के साथ 60 रूपए की मांग की, जिस पर ग्राहक द्ववारा शराब का प्रिंट मूल्य 52 होने की बात कही, लेकिन सेल्समैन द्ववारा इसके राजी न होने हुए 60 रूपए मिलने पर ही बोतल देने की बात कही। इस पर दुकान पर मौजूद दूसरे ग्राहकों ने हंगामा करते हुए दुकानदार और सेल्समैन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। विरोध होते देख सेल्समैन दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। इस दौरान हंगामा कर रहे प्रेम,लखीम, भीम,प्यारे,राजेंद्र सहित दूसरे ग्राहक भी शांत होकर वापस लौट गए। बता दे कि 14 मार्च को बोझी बाजार स्थित सिधारी चौक पर देशी शराब के दुकान पर सेल्समैन द्ववारा प्रिंट मूल्य से ज्यादा राशि लेने पर हंगामा की स्थिति बनी थी। इस बावत घोसी आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह ने बताया कि किसी भी ब्रांड का दारू प्रिंट दर से ही बेंचना है ,अगर सेल्समैन अधिक दर पर बेच रहे हैं तो संबंधित लाइसेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।