{"_id":"5acbaa954f1c1be76b8b4a2a","slug":"121523296917-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले ट्रांसफार्मर की समस्या से निपटने के लिए विभाग ने बनाई कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले ट्रांसफार्मर की समस्या से निपटने के लिए विभाग ने बनाई कार्ययोजना
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मऊ। गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मर जलने की समस्या के निराकरण के लिए विभाग की ओर से कवायद तेज हो गई है। मार्च माह में 75 जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई। वर्कशाप के स्टाक में एडवांस 150 ट्रांसफार्मर हैं।
गर्मी में मंड़ाई का कार्य शुरू हो गया है। गत माह बिजली कर्मियों के हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है। इसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मरों के जलने की शिकायतें आती हैं। शहर में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 48 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मरों के बदलने का प्रावधान है। जले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर ही बदलने के लिए कवायद तेज हो गई है। मार्च माह में निर्धारित समय के अंदर ही जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई। इस दौरान 10 केवीए के 18, 25 केवीए के 37, 63 केवीए के पांच, 160 केवीए के दो, 250केवीए के पांच, 400 केवीए के चार, 630केवीए के दो, 1000केवीए के दो सहित 75 हैं। निर्धारित समय के अंदर ही नया ट्रांसफार्मर देने के लिए विभाग के स्टाक में 150 ट्रांसफार्मर एडवांस पड़े हैं। विद्युत वितरण खंड वर्कशाप के अवर अभियंता आरपी यादव का कहना है कि वर्कशाप के स्टाक में एडवांस ट्रांसफार्मर रखा है।