{"_id":"5aa2c87b4f1c1bbc758b49f8","slug":"121520617595-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड तीन में होने वाले विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड तीन में होने वाले विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका के वार्ड तीन में चार लाख 99 हजार की लागत से निर्मित होने वाली नाली मरम्मत और इंटरलाकिंग कार्य का लोकापर्ण नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने शुक्रवार को किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि बेहतर नागरिक सुविधा के साथ पेय जल व्यवस्था और जल निकासी की समस्या को उनके स्तर से दूर करने की पूरजोर कोशिश की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से निरंतर सभी वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है। लोकापर्ण के मौके पर वार्ड सभासद गोरखनाथ सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
इनसेट
मृत कर्मचारियों के परिजनों को सौंपा चेक
मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा नगर पालिका कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के तबरेज और सरवर के मरणोपरांत उनकी उपार्जित अवकाश की धनराशि उनके परिजनों को दिया। इस मौके पर मतृक तबरेज की पत्नी शसैरुन्नेसा को तीन लाख 60हजार एक सौ पचास रूपए और मृतक सरवर की पत्नी शसरवरी को तीन लाख 49हजार पांच सौ दस रूपए की धनराशि का चेक दिया गया। नगर पालिका ईओ आशीष ओझा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, धर्मेंद्र पांडेय, बृजभूषण, शंकर चौधरी, सुनील, रामअवध, अनिल, जितेंद्र, भीम आदि रहे।