फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुराने शेड्यूल से बिजली सप्लाई की मांग

पुराने शेड्यूल से बिजली सप्लाई की मांग

Tue, 26 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुराने शेड्यूल से बिजली सप्लाई की मांग
रानीपुर। विद्युत उपकेंद्र रानीपुर का शेड्यूल बदले जाने से नाराज किसानों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पुराने शेड्यूल पर आपूर्ति करने की मांग किया। भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शिवशक्ति सिंह ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग की है की ठंढ के कारण रबी के फसलों के सिंचाई के लिए किसानों को इस भीषण ठंढ में अपने खेतों के सिंचाई करनी पड़ रही है। जिसके कारण किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। इसलिए पुराने शेड्यूल सुबह नौ से शाम पांच बजे और रात में नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच बिजली की आपूर्ति करने की मांग किया। वर्तमान समय में शेड्यूल बदलकर आपूूर्ति की जा रही है। नए शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक तथा रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक आपूर्ति की जा रही है। बदले शेड्यूल से इस भीषण ठंड में फसलों की सिंचाई करने में किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग किया है कि पुराने शेड्यूल के मुताबिक ही बिजली की आपूर्ति की जाए। जिससे खेतों की सिंचाई करने के लिए भीषम ठंढ में रातों को रतजगा नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed