फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समारोहपूर्वक मना श्रीराम-जानकी विवाह समारोह

समारोहपूर्वक मना श्रीराम-जानकी विवाह समारोह

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मना श्रीराम-जानकी विवाह समारोह
बोझी बाजार। क्षेत्र के टकटेउवा रामपुर स्थित लालसर कृषक महाविद्यालय में गुरुवार को श्रीराम-जानकी विवाह के उपलक्ष्य में धूमधाम से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्कारवान नागरिक बनने का आह्वान किया गया। मंगलगीतों से माहौल सराबोर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को श्रीराम-जानकी के आदर्शों को अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा कर संस्कारित नागरिक आसानी से बना जा सकता है। शिक्षा का असल उद्देश्य भी यही है कि देश व समाज का योग्य नागरिक बना जाए। उन्होंने छात्रों से शिक्षकों के महत्व को बताया। कहा कि जब शिक्षक का सम्मान होता है तो समाज में उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले शिष्यों का निर्माण होता है। छात्रा सुनैना मौर्या, आरती, माया, संवेदना, संध्या आदि ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कुरीतियों पर प्रहार किया।इस दौरान खूब तालियां बजीं।वहीं गायक बच्चा मासूम ने मंगलगीतों सहित अनेक गाने-तरानों से शमां बांधा, खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक सूर्यभान यादव ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल बनाना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्हें दूर तक न जाना पड़े। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव ने बालकों के साथ ही बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि इसमें किसी तरीके का भेदभाव कत्तई ठीक नहीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से ठंड से राहत के लिए आठ गरीबों को कंबल प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रविंद्रकांत वर्मा, प्रदीप यादव, सखरज यादव, राकेश तिवारी, हवलदार चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed