फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डायरिया से संक्रमिक एक और बच्चे की उपचार के दौरान मौत

डायरिया से संक्रमिक एक और बच्चे की उपचार के दौरान मौत

Sat, 02 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
डायरिया से संक्रमिक एक और बच्चे की उपचार के दौरान मौत
डायरिया से संक्रमिक एक और बच्चे की मौत
विज्ञापन

नौ और संक्रमित हुए बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया
गांव में पहुंची टीम छिड़काव के नाम पर सिर्फ कर रही खानापूर्ति
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
कोपागंज। विकास खंड के खुखंदवा गांव स्थित मुसहर बस्ती में फैले डायरिया के प्रकोप से ग्रसित एक और बच्चें की शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में फैले इस संक्रमण का प्रकोप घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को गांव से नौ और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि डाक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।
बताते चले कोपागंज ब्लाक मुख्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर मौजूद ग्राम सभा खुखुंदवा के मुसहर बस्ती में बीते मंगलवार से डायरिया का संक्रमण शुरू हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से दो बच्चों की मौत भी मंगलवार को हो गई। दो बच्चों की मौत होने पर गांव के लोगों ने इसकी सूचना सीएचसी पर दिया। इसके बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची। गुरुवार को किसी ने इसकी शिकायत मुख्यालय पर सीएमओ से किया। इसके बाद सीएचसी कोपागंज सहित विभाग नींद से जागा। इस दौरान गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर उपचार शुरू की। इस दौरान बीमार हुए एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इसमें भर्ती पवन 8 पुत्र लोचन की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके घर पर कोहराम मच गया। साथ ही गांव के लोग भी सहम गए। तीसरी मौत से विभाग के भी हाथ पांव फूले थे। इस दौरान शुक्रवार की सुबह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी कोपागंज प्रभारी आरके झा के नेतृत्व में पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने चेकअप कर नौ और मरीजों को उपचार के लिए सदर अस्पताल रवाना किया। शुक्रवार को भर्ती कराए गए लोगों में टिंकू का 13 वर्षीय पुत्र उपेंद्र, चार वर्षीय पुत्र जितेंद्र, छह वर्षीय पुत्री रुबी, पप्पू की छह वर्षीय पुत्री सीमा, चार वर्षीय डहरू, दो वर्षीय मोहित के साथ दो माह की ज्योति शामिल है। इसके अलावा अरविंद 4 पुत्र जग्गू, गुड़िया 4पुत्र राहुल को शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इनसेट
जिला मुख्यालय से पहुंची टीम
कोपागंज(ब्यूरो)। खुखुंदवा गांव में फैले डायरिया के प्रकोप की जांच के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय से डाक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम पहुंची। जो लोगों को बातचीत करने के बाद वापस हो गई। जबकि सीएचसी कोपागंज के प्रभारी डा. आरके झा के नेतृत्व में सुबह के बाद शाम को सात सदस्यी टीम गांव में पहुंची। डाक्टर आरके झा ने बताया कि जब तक गांव से संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता। टीम सुबह शाम गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खाना पूर्ति का लगाया आरोप
कोपागंज( ब्यूरो)। खुखुंदवा गांव में फैले डायरिया के संक्रमण के बाबत गांव के लोगों ने छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप स्वास्थ्य विभाग पर लगाया। मुसहर बस्ती निवासी जग्गू, पप्पू ने कहा कि हम लोग गरीब है, इसके चलते शासन प्रशासन मौन साधे है। और कोई वर्ग के साथ तीन मौत की घटना होती तो हड़कंप मच गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed