{"_id":"59a06d874f1c1b5d0c8b4a3b","slug":"121503686023-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सम्मेलन की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सम्मेलन की खबर
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में पंचायती राज के संरक्षण में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा गया।
इस अवसर पर 15 बिन्दुओं पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ लिया। मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी,जिला पंचायत ने वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण, स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत आदि का संकल्प पत्र पढ़ा । इसके बाद नये भारत स्वरूप पर चर्चा-परिचर्चा हुई।
परिचर्चा में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को सुदृढ़ करने एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित की गयी हैं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता करें और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें जिससे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया जा सके। अपर मुख्य अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री के संदेश को सफल बनाने के लिए अपने गांवों में सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपना सक्रिय सहयोग दें। इस अवसर पर पंचायतीराज व्यवस्था तथा गांव में स्वच्छता पर लघु फिल्में दिखायी गईं। सम्मेलन में लगभग 600 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा के अंत में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र प्रसाद और जिला पंचायतराज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय द्वारा सभी आगंतुकों का पंचायत सम्मेलन में प्रतिभाग एवं पंचायत सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत आलोक जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय ने भाग लिया ।