{"_id":"596cfe2d4f1c1b763f8b461d","slug":"121500315181-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद सड़क निर्माण की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद सड़क निर्माण की खुली पोल
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। जुमा-जुमा चार दिन सड़कों के बने और मरम्मत हुआ कि एक ही बरसात में सड़क में सैकड़ों गड्ढे नजर आने लगे हैं। गिट्टियां सड़क पर फैल गई। हालत यह है कि किसी वाहन के आने जाने पर ये पिच की गई गिट्टियां पानी पड़ते ही सब छूट कर सड़क पर फैलती दिख रही है। यह एक सड़क की नही बल्कि क्षेत्र में जो भी सड़कें दो माह या उसके पहले की बनी हैं सबका यही हाल है। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री प्रयुक्त होने से सड़क पूर्ववत अवस्था में आ गई हैं।
मधुबन तहसील क्षेत्र में कहने को तो सड़कों का जाल बिछा है लेकिन सड़कों की स्थिति दयनीय है। योगी सरकार बनने के पहले और बाद में भी बनी सड़कों का एक ही बरसात में कलई खुल गई है। चाहे वह मधुबन दोहरीघाट मार्ग हो या कटघरा शंकर तिराहे से अलीनगर
शहीद मार्ग मधुबन से बेल्थरा, दुबारी मोड़ मधुबन से परसिया जयरामगिरी,मुरारपुर से नंदौर शहीद मार्ग तक। सभी सड़कों की गिट्टियां एक ही बरसात में उखड़ने लगी। मधुबन बेल्थरा रोड की अधूरी सड़क पर किसी तरह विभाग ने गड्ढा ढका था लेकिन बरसात ने उसकी पोल खोल कर रख दी। शहीद मार्ग कटघरा से अलीनगर को जाने वाले शहीद मार्ग पूर्व मंत्री कल्पनाथ राय के गांव से मझवारा और नंदौर से कटघरा शंकर तक निर्माण कार्य अधर में लटका है। जो बनी वह उखड़ने लगी। मुरारपुर से कतकौली तक जिला पंचायत से सड़क बनाई गई थी जो बरसात के पहले ही उखड़ गई थी। यही हाल दुबारी परसिया जयरामगिरी प्रधानमंत्री सड़क का है। सूबे में योगी सरकार के बनने के बाद उस पर पीडब्ल्यूडी द्वारा मधुबन मोड़ से दुबारी पोखरी तक सड़क के गड्ढे पाटकर पिचिंग किया गया था शेष अभी उसी तरह पड़ा है। पहली बरसात में ही गिट्टी उखड़ने लगी। यही हाल नन्दौर से मुस्तफाबाद प्रधानमंत्री सड़क का है जिस पर मरम्मत कार्य भी नही कराया गया अब बरसात में सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे लोगों को सड़क पर चलने में दुखदाई साबित हो रहे हैं। यह तो सिर्फ बानगी है। क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। संपर्क मार्गो की दशा और भी खराब है। डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन लल्लन मल्ल,पंकज मल्ल,अरविंद शर्मा,अनिल सिंह,विनोद सिंह ,अभिषेक सिंह,राजू गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने सड़क पर हुए कार्यो का सत्यापन कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके प्रसाद का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता की जांच कराई जाएगी।