{"_id":"58efb6a84f1c1bc342cf6d33","slug":"121-surveyed-population-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या सर्वे में 121 कर्मचारी लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या सर्वे में 121 कर्मचारी लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए निकायों में वार्डों के परिसीमन और अन्य विसंगतियां दूर करने को लेकर शासन से मिले फरमान के अनुसार कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। पिछड़ी जाति की जनसंख्या की रैपिड सर्वे के लिए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के तीन नगर पंचायतों में 121 प्रगणकों को लगाया गया है।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी गई है। सबसे पहले नगर पंचायतों और पालिकाओं में पिछड़ी जाति की जनसंख्या को लेकर गुरुवार से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में शासन द्वारा 2011 के आधार पर पिछड़ी जाति की जनसंख्या के लिए सर्वे का निर्देश दिया गया है।
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में कुल 50 प्रगणकों की ड्यूटी लगायी गयी है। प्रगणकों को सर्वे किए जाने के लिए बुधवार को प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया कि वार्डों के परिसीमन को लेकर भी शासन द्वारा गाइड लाइन मिल चुकी है। निर्देश के अनुसार जिस वार्ड में अगर निर्धारित मानक से अधिक जनसंख्या है तो उस वार्ड से अधिक संख्या को निकालकर निकटवर्ती वार्ड में जोड़ा जाएगा। एसडीएम आरडी पांडेय ने बताया कि तहसील क्षेत्र में मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर और चिरैयाकोट समेत तीन नगर पंचायतों में ओबीसी की जनगणना के लिए कुल 121 प्रगणकों को लगाया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना में 50 वलीदपुर में 41 और चिरैयाकोट नगर पंचायत में 30 कर्मी लगाए गए है।