फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 workers of block office found missing in SDM's inspection

एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले ब्लाक कार्यालय के 12 कर्मी

Thu, 03 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
12 workers of block office found missing in SDM's inspection
मऊ। शासकीय कार्यालय से कर्मचारियों की गायब रहने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने घोसी ब्लाक का निरीक्षण किया। इस दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने इन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजा। एसडीएम के निरीक्षण से ब्लाक कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर घोसी ब्लाक परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि ब्लाक के चंद्रजीत, मनोज कुमार राय, ब्रजभूषण पांडेय, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, श्रवण कुमार, शिवानंद, अभिषेक कुमार द्विवेदी, दशरथ राय, अच्छेलाल, नौशाद अहमद एवं रविशंकर दुबे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। जब एसडीएम ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने ब्लाक के कर्मचारियों से कारण जानने की कोशिश की तो स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस संबंध में एसडीएम ने गायब कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के संस्तुति सहित आख्या प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed