फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 smuggled animals recovered, six smugglers arrested

Mau News: तस्करी के 12 पशु बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 smuggled animals recovered, six smugglers arrested
कस्बा के पूर्वी रेल फाटक के पास पुलिस ने शनिवार की रात घेराबंदी कर वध के लिए ले जाए जा रहे डीसीएम में लादे गए 12 पशुओं को बरामद किया। साथ ही गाड़ी में बैठे छह पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सभी तस्करों को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कस्बा के जमालपुर स्थित पूर्वी रेल फाटक के पास शनिवार को घेराबंदी की। इस बीच करहां की तरफ से एक डीसीएम आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर चालक तेजी से वाहन घुमा कर भागने लगा जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सीएम की तलाशी में उसमें ठूंसकर भरे गए 12 मवेशी बरामद किए गए। गाड़ी में बैठे छह पशु तस्करों को पकड़कर नाम पता पूछा गया तो डीसीएम चालक ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम नगलाजेई थाना जैथरा जिला एटा बताया। इसके अतिरिक्त गाड़ी में बैठे दिनेश यादव, जयराम यादव निवासी तुलसीपुर कुढ़वा थाना मुहम्मदाबाद गोहना, उपेंद्र यादव और सतेंद्र यादव निवासी ग्राम सौना थाना दुल्लाहपुर जनपद गाजीपुर के लावा उधरेज निवासी ग्राम भटौली थाना चिरैयाकोट मऊ को गिरफ्तार किया गया। सभी का कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed