{"_id":"5cdef8cfbdec2206ff5a64ba","slug":"11558116559-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी की हालत में रोजा नहीं रखने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी की हालत में रोजा नहीं रखने की छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का महीना रहमतों, बरकतों, तक़वा और परहेजगारी का है। इस महीने रहमतों की बारिश होती है। इस्लाम में हर बालिग पर रोजा फर्ज किया गया है। लेकिन बीमार लोगों को छूट भी दी गई है। बीमारी के बाद उन्हें छूटे हुए रोजे रखने होंगे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वह गुनाह के भागीदार होंगे।
मौलाना लईक उस्मानी फिरोजपुरी कहते हैं कि अगर कोई बीमार या सफर में हो और रोजा न रख सके तो वह बाद में छूटा हुआ रोजा रख सकता है। अगर बीमारी से रोजा रखने की ताकत न हो तो उसका फिदया अदा करे। इसके तहत एक गरीब को दोनों वक्त भरपेट खाना खिलाए या फिर इसके बदले रकम अदा करे। मौलाना ने बताया कि रोजा का मक़सद तक़वा और परहेजगारी है, सभी गुनाहों से बचना है। रोजा ताजकिया नफुस व क्लब के सलाह का जरिया है। कुरान शरीफ में इस माह की विशेष फजीलत बयान की गई है। इस पाक माह में अल्लाह तआला जन्नत का दरवाजा खोल देते हैं और दोजख का दरवाजा बंद कर शैतान को कैद कर लिया जाता है। हर नेकी बदला 70 गुना दिया जाता है। अल्लाह तआला को रोजेदार के मुंह की बदबू मुश्क की खुश्बू से भी बेहतरीन लगती है। मौलाना ने बताया कि रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो चुका है। लिहाजा रोजा रख कर अल्लाह तआला से अपने गुनाहों से माफी मांगनी चाहिए।