फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सम्मान समारोह में मेधावी युवाओं का हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में मेधावी युवाओं का हुआ सम्मान

Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह में मेधावी युवाओं का हुआ सम्मान
साहित्य परिषद गोठा के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम गोठा में प्रतिभा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गोपाल कृष्ण राय तथा पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय, बेल्थरा रोड के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी युवाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित तथा दीपप्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित ठाकुर गांव निवासी यशवंत मौर्या को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वाणिज्य कर अधिकारी बने कुसुम्हा निवासी शुभेंदु राय के पिता सतीश राय तथा गोठा निवासी इंजीनियर आदर्श गुप्ता के पुत्र शिवकुमार गुप्ता और माता शकुंतला के साथ दोहरीघाट निवासी नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अमीत कुमार गोड़ के माता पिता अनील गोड़ को भी अगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल गोठा बाजार में आयोजित होने वाले इस प्रतिभा सम्मान समारोह से जहाँ छात्रों को एक प्रेरणा मिलेगी। वही इस आयोजन से अंचल में एक छात्रों में एक क्रांति भी आ गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश राय ने जहां साहित्य परिषद गोठा के उद्देश्य की जानकारी दी। इस मौके पर अध्यक्ष झारखंडेय राय,वीरू सोनकर प्रजापति, गुलाबचंद गुप्त, विजेंद्र राय, विपिन, अजीत राय, राजेश राय, श्यामसुन्दर मौर्य, वीरेंद्र उपाध्याय, जयकृष्ण राय, विजरनारायण राय, सुखई गुप्त, शिवेंद्र गुप्त, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed