फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

12 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
12 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप
दुबारी। कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के 12 दिन बाद भी जलनिगम द्वारा इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इससे 12 गांवों में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि सात फरवरी को दुबारी में एक निजी क्षेत्र के मोबाइल कंपनी द्वारा केबिल बिछाने के दौरान जलनिगम विभाग द्वारा पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दुबारी, बिग्रहपुर, गोबरही, भानपुर, बिशेनदुबारी, मोलनापुर, मठिया, भठिया, टमठा, रमऊपुर रतनपुरा, मैनपरवा तथा पचईपट्टी गांव में 320 उपभोक्ताओं के यहां पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे बीते 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सुरेंद्र शर्मा, कमरुद्दीन अहमद, अजय गुप्ता, मुरुतुजा अहमद, रामबाज सिंह आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके है, लेकिन विभाग द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस बाबत जल निगम के अधीशाषी अभियंता एमए किदवई ने बजट का अभाव होने के चलते लेट होने की बात कही। कहा कि जल्द ही पाइप लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed