फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 07 Jan 2019 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
मऊ। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में न्याय पंचायतस्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को न्याय पंचायत पलिया के बकरी गांव स्थित शिव मंदिर के मैदान में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह ने फीता काटकर ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़ में नीरज राजभर अव्वल रहे। मुरारी यादव को दूसरा स्थान मिला।200 मीटर में पवन गुप्ता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ 400 मीटर दौड़ में गोपाल सिंह प्रथमख् अखिलेश यादव को द्वितीय स्थान मिला। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अईलख के प्रांगण में ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालिका वर्ग में अनुसूइया पाल प्रथम, 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में श्रेया सिंह अव्वल रही। कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भेलाबांध तथा लैरो दोनवार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोमवार को न्याय पंचायतस्तरीय ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन किया गया। ओलंपिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य पशुचिकत्साधिकारी भगवान सिंह तथा डीडीओ विजय शंकर राय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूरजपुर संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत न्याय पंचायत सूरजपुर अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जयबहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के प्रांगण मे ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी पंचायत नंदकुमार राय ने किया। एथलेटिक्स 100मीटर बालक वर्ग मे रामप्रवेश यादव बंधनपुर प्रथम, कृष्णानंद इब्राहिमाबाद द्वितीय रहा। 200 मीटर मे योगेंद्र यादव इब्राहिमाबाद प्रथम, अविनाश चौहान इब्राहिमाबाद द्वितीय रहा। विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट देवकुमार चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह में सोमवार को भार न्याय पंचायत के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रैकवारेडीह में सोमवार को ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर किया। बालक वर्ग 100मीटर, 200 मीटर दौड़ में रैकवारेडीह के आदित्य पांडेय ने प्रथम स्थान, बालिका वर्ग के 100 मीटर के दौड़ में रैकवारेडीह की संजना सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त. किया।200 मीटर दौड़ में रैकवारेडीह की उजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कबड्डी में रैकवारेडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने किया।

घोसी। जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़ प्रागंण में सोमवार को ब्लाक के दो न्यायपंचयतो नदवल व मिर्जाजमालपुर के गांवो का ओडीएफ ओलपिंक खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसका शुभारंभ एसडीएम डॉ सीएल सोनकर तथा बीडीओ हरिबंश ने हरिझंडी दिखाकर किया। इससे पहले सभी प्रतिभागियों के साथ अन्य को बीडीओ हरिबंश ने स्वच्छता शपथ दिलाया। वहीं खेल के समापन पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विजेताओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिकेश यादव ने तथा संचालन प्रधान रामभवन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed