फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हर गरीब महिलाओं को मिलेगा उज्जवला का लाभ

हर गरीब महिलाओं को मिलेगा उज्जवला का लाभ

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
हर गरीब महिलाओं को मिलेगा उज्जवला का लाभ
मऊ। जिले के अन्य वर्गों की हजारों गरीब महिलाओं को भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रयास भी शुरू किया जा चुका है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में बदलाव किया है। इसके तहत अभी तक एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता था। लेकिन दिसंबर 2018 में सरकार द्वारा हर राशनकार्ड धारक को पात्रता सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को योजना के नोडल अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जिला नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि केंद्र की मंशानुसार अब प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के तहत सभी गरीब महिलाओं को इसमें शामिल किया गया है। जिले में योजना के तहत 41 हजार गरीब महिलाओं को इसके तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा। बताया कि योजना के तहत अभी तक एससी-एसटी और अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी को इसका लाभ मिलता था।
विज्ञापन

इसके तहत आईओसीएल द्वारा जिले में अब तक इस श्रेणी के 34558 लाभार्थियों को कनेक्शन, बीपीसीएल द्वारा 33311 कनेक्शन और एचपीसीएल द्वारा 15505 लाभार्थियों को कनेक्शन मुहैया कराया जा चुका है। दिसंबर 2018 में केंद्र सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए इन वर्गों के अलावा हर गरीब महिलाओं को योजना के लिए चिन्हित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में 42 हजार से अधिक महिलाओं को योजना के लिए चिन्हित कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े सिलिंडर के बजाए छोटी सिलिंडर भी ले सकेंगे लाभार्थी
मऊ। नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि महंगाई के चलते अगर लाभार्थी योजना के तहत मिले 14.2 किग्रो सिलिंडर रिफिल कराने में असमर्थ है। संबंधित लाभार्थी 5 किग्रो का छोटा सिलिंडर ले सकता है। सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed