{"_id":"5c21100bbdec2256af3f4e00","slug":"11545670667-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्याग व सादगी के प्रतीक थे स्व. रामचंद्र: अंबिका चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्याग व सादगी के प्रतीक थे स्व. रामचंद्र: अंबिका चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील क्षेत्र के करौंदी नरायनपुर में सोमवार को समाजसेवी स्व. रामचंद्र की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मंत्री व बसपा नेता अंबिका चौधरी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्व. रामचंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने संबोधन में कहा कि बाबू स्व. रामचंद्र त्याग व सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने ही सहकारिता आंदोलन व पंचायतों को सशक्त बनाने की अलख ग्रामीण इलाकों में जगाई। कहा कि कुशल छवि के कारण ही महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करते हुए क्षेत्र में लोकप्रिय हो गए। वहीं पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोकगीत कलाकारों द्वारा आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जयेंद्र कुमार, आनंद कुमार वर्मा, अश्वनी चौधरी, अखिलेश कुमार कनोजिया, धरमू यादव, प्रभुनाथ प्रधान, ऋषि सिंह, सुधाकर यादव, आनंद तिवारी, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।