{"_id":"5c13f5c6bdec2256f253c892","slug":"11544811974-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखों का रखरखाव और सफाई में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखों का रखरखाव और सफाई में मिली खामियां
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव और शासन द्वारा नियुक्त जनपद की नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव दुरूस्त करने और परिसर की साफ सफाई करने का निर्देश दिया। मौजूद कुछ किसानों द्वारा धान क्रय केंद्रों पर खरीद न होने की शिकायत करने पर नोडल अधिकारी ने एसडीएम को व्यवस्था दुरुस्त करने और धान खरीद सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया।
जनपद की नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला शुक्रवार को शाम 4.30 बजे स्थानीय तहसील पर पहुंचीं। सबसे पहले पूरे परिसर का घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सफाई अभियान तेज करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में अभिलेखागार, नजारत, संग्रह कार्यालय, समस्त न्यायालयों और कर्मचारी आवासों का भी अवलोकन किया। नजारत में मालिकान रजिस्टर, दाखिल खारिज आदि अभिलेखों के रखरखाव में कमी और अभिलेख अपडेट न मिलने पर इसे ठीक रखने का निर्देश दिया। तहसील में मौजूद किसानों से समस्या के बाबत पूछताछ करने पर करहा सुरहुरपुर, खुरहट आदि क्षेत्रों में धान क्रय न किये जाने की जानकारी मिली। श्रीमती शुक्ला ने उप जिलाधिकारी अतुल वत्स से धान क्रय केंद्रों पर खरीद दुरुस्त कराने और सभी किसानों का धान क्रय किये जाने का निर्देश दिया। करहा निवासी कलीमुद्दीन द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की गई, जिसे नोडल अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया। कर्मचारी और एसडीएम आवास जर्जर मिलने पर श्रीमती शुक्ला ने आवासों की मरमम्त के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये दो दर्जन से अधिक गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल वत्स, सीआरओ, तहसीलदार चंद्रभूषण, नायब तहसीलदार जावेद अहमद, डीडीओ, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।