फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्कूल जा रही छात्रा का बाइक सवारों ने किया अपहरण

स्कूल जा रही छात्रा का बाइक सवारों ने किया अपहरण

Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा का बाइक सवारों ने किया अपहरण
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर पुलिया के समीप मंगलवार को स्कूल जा रही कक्षा चार की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा से आतंकित कर अपहृत कर लिया। छात्रा के साथ जा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने 100 डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहर्ताओं का पीछा किया। भाग रहे अपहर्ताओं ने पकड़े जाने के भय से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चौहानपुर के समीप छात्रा को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को पाकर परिवार वालों ने राहत की सांस ली। परिवार वालों ने पुलिस को अपहरणकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटघराशंकर निवासी संजय कुमार की पुत्री सलोनी मां शारदा बालिका स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। नित्य की भांति मंगलवार को सुबह करीब 7.30 बजे अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक बाइक पर दो युवक आये तथा तमंचा सटा कर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया। छात्रा को बाइक पर बिठाकर भाग निकले। अचानक घटी इस घटना से डरे साथ के बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। इससे मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन इस बीच अपहर्ता छात्रा को लेकर काफी दूर निकल गए। लोगों ने 100 डायल को फोनकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने भाग रहे अपहर्ताओं का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इधर, परिवार वाले कई लोगों के साथ अपहर्ताओं के भागने की दिशा में उनका पीछा किया। उधर, पीछे पुलिस को देख पकड़े जाने के डर से छात्रा को दोहरीघाट थाना के चौहानपुर के समीप उतारकर अपहर्ता भाग निकले। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। छात्रा के पिता ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास़्तव का कहना है कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed