{"_id":"5b69d63b4f1c1b05468b6725","slug":"11533662779-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट पकड़े
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर/इंदारा। मंगलवार सुबह रेलवे अधिकारियों द्वारा जिले के दो रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में की गई बिना टिकट यात्रियों की चेकिंग से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेनों की घेराबंदी कर 46 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ लिया। जिनसे हजारों का जुर्माना वसूल किया।
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों में छापामार कार्यवाही की जा रही है। बस द्वारा रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की दो अलग अलग टीम मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना और इंदारा जक्शंन जा पहुंची। जहां टीम ने गोदान एक्सप्रेस ,ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार एक्सप्रेस, बलिया पैसेंजर, लिच्छवी एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते 46 यात्रियों को पकड़ लिया गया। इस दौरान टीम ने जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा करते हुए 60 यात्रियों को पकड़ा। जहां सभी से 40369 रुपये वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सिंह, आजमगढ़ सीटीआई अखिलेश सिंह, रामप्रभाव यादव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।