फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धरना प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन सौंपा

धरना प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन सौंपा

Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन सौंपा
मऊ। खेत ग्रामीण मजदूर सभा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार पर गरीब उजाड़ो अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए गरीब बसाओ आंदोलन कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य कल्पनाथ ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है गरीबों एवं कमजोरों को भू- माफिया उजाड़ रहे हैं। आज भी गावों में स्थित सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा है। उन्होंने सपा, बसपा एवं कांग्रेस पर भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। संगठन के जिला संयोजक ओम प्रकाश ने प्रदेश सरकार से ग्रामसभा की जमीन पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग किया। धरना प्रदर्शन को भाकपा माले एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा ने भी समर्थन मिला। इस अवसर पर विरेंद्र कुमार, सुबाष चौहान, रामबली, संजय राजभर, हरिंद्र, रमाशंकर राजभर, मुन्ना, शिवमूरत गुप्ता, इसरार रजा, महानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed