{"_id":"5b673f914f1c1b54638b6959","slug":"11533493137-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं:सारा खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं:सारा खान
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामैराथन दौड़ के बाद एक होटल का उद्घाटन करने पहुंची टीवी एक्ट्रेस सारा ने बोला कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बोली महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिस्टम के साथ-साथ आम जनता को भी आगे आना होगा।
सारा ने कहा कि आज जरूरत है कि लोग महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरुरत है। तभी महिलाओं के साथ रोजमर्रा में होने वाली हैवानियत की घटनाओं पर विराम लगेगा। सारा ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। अधिकांश स्थानों पर उनकी सुनवाई भी नहीं होती है, यदि कहीं सुनवाई होती भी है तो उन्हें न्याय मिलने में सालों लग जाते है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मेरे जैसे सेलिब्रेटी के साथ-साथ पुरूष सेलेब्रेटी को भी आगे आने की जरूरत है। साथ ही देश के सभी पुरुष वर्ग को इसके बारे में आत्मचिंतन करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को भी शैतान अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हम भारत में सुरक्षित नहीं उनको देश में एक दूसरे के साथ मिल कर रहना सीखना चाहिए।