{"_id":"5b5dff3f4f1c1b572f8b728f","slug":"11532886847-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह गोरखपुर से गाजीपुर जा रही परीक्षार्थियों से भरी कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। मऊ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस कार को धक्का मारते हुए पांच फुट गहरे गढ्ढे में चली गई। संयोग रहा कि इस घटना में बस और कार में कोई सवार घायल नहीं हुआ।
राममूरत यादव पुत्र टेल्हा यादव ग्राम फनहा जिले गोरखपुर अपनी मारुती कार में एल टी ग्रेड की परीक्षा दिलाने के लिए पांच लड़कियों को गोरखपुर से गाजीपुर लेकर जा रहा था। रविवार की सुबह 6 बजे के करीब क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि उसे झपकी आग गई। इसी समय मऊ डिपो की रोडवेज बस कार को बचाने के चक्कर में कार को धक्का मारते हुए 5 फुट गहरे गड्ढे में उतर गई। वाहनों की टक्कर की तेज आवज सुन आसपास के लोग मदद के लिए आ गए। ग्रामीणों ने परिक्षार्थियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करके गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया। वहीं, आधे घंटे बाद बस सवारियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो सकी।