{"_id":"5b5b59844f1c1b51748b7650","slug":"11532713348-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी मिल पर किसान करेंगे धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी मिल पर किसान करेंगे धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी विधानसभा मधुबन के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव की अध्यक्षता में रसूलपुर कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें किसानों पर वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव और चीनी मिल मालिकों द्वारा किसानों के गन्ना आपूर्ति का भुगतान न होने पर हो रही समस्याओं पर चर्चा कर चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई।
इंद्रकैलाश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार एक तरफ तो किसानों के हितों की बात करती हैं दूसरी तरफ पूजीपतियों के शोषण के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। चीनी मिल मालिकों द्वारा किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ना का भुगतान न होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेेतृत्व किया जाएगा। घोसी मिल पर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। बैठक में बिहारी यादव, सुरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, रामजी सिंह, दयानंद प्रजापति, मनोज चौहान, सुरेश गुप्ता, अश्विन यादव, विनोद मल्ल, अमरजीत यादव, सुबास यादव, झूरी यादव सहित अन्य मौजूद रहें।