फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अराजकता के विरोध में सपाई निकालेंगे लोकतंत्र साईकिल रैली

अराजकता के विरोध में सपाई निकालेंगे लोकतंत्र साईकिल रैली

Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अराजकता के विरोध में सपाई निकालेंगे लोकतंत्र साईकिल रैली
मऊ। देश में बढ़ते अराजकता का माहौल और मंहगाई में बढ़ोत्तरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के समाजवादी युवजन सभा के तत्वाधन में 26 जुलाई से 11 दिवसीय लोकतंत्र बचाओ समग्र कांती साइकिल यात्रा निकाला जाएगा। रैली बलिया जिले से शुरू होकर मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। यह जानकारी शुक्रवार को रैली के सफल आयोजन को लेकर सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए युवजन महासभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरी और जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने संयुक्त रुप से बताया।
विज्ञापन

अरविंद गिरी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के शासन में अराजकता का माहौल है। इसको लेकर समाजवादी युवजन सभा की तरफ से 26 जुलाई को बलिया से लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसको एमएलसी उदयवीर सिंह, अतरौलिया विधायक डा. संग्राम सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में बलिया और मऊ जिले के 150 कार्यकर्ता शामिल होगें। रैली 29 जुलाई की सुबह मऊ जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जाएगा। यह रैली मऊ से आजमगढ़, अंबेडकर नगर, फैजाबाद होते हुए पांच अगस्त को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। जहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उन्हें संबोधित करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अल्ताफ अंसारी, साधू यादव, मनोज यादव, योगेश तिवारी, अमिउल्ला खान, चंदन साहनी, संजय चौधरी, रामधनी चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed